Dhanbad: केंदुआडीह में कोयला कारोबारी के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग

धनबाद : जिला के केंदुआडीह में कोयला कारोबारी के वाहन पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है.

इस घटना में कारोबारी सौरव सिंह बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखे बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है.

सौरव सिंह ने इसपर लगाया आरोप

फायरिंग की घटना सुबह 4ः00 बजे की बताई जा रही है.

कहा जा रहा है कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बरारी कोक न्यू सेंटर में

कारोबारी सौरभ सिंह के घर एवं उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग की गई है. फायरिंग करने वाले अगल-बगल के ही लोग बताए जा रहे हैं. वैसे सौरव सिंह ने फायरिंग का आरोप विकास सिंह एवं सोनू सिंह पर लगाया है. घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

firing1 22Scope News

पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए हैं. घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जाती है. सूत्रों के अनुसार फायरिंग करने वाले घरवालों के जगने और उन्हें बाहर आने के बाद भी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है.

वर्चस्व को लेकर आये दिन होती रहती है फायरिंग

बता दें कि जिले में दबंगों का मनोबल सातवें आसमान पर है. किसी को डराने-धमकाने या रंगदारी वसूलने या कोयले के कारोबार में वर्चस्व जमाने को लेकर आये दिन फायरिंग की घटनाएं देखने को मिल रही है. हाल के महीनों में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं. पुलिस ने कई को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है, बावजूद घटनाएं थम नहीं रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

धनबाद में फिर धायं-धायं, वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...