Ranchi-संध्या टोपनो की हत्या मामले मे रांची पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें हत्या का कथित मास्टरमाइंड ताहिर मियां भी शामिल है. दावा किया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक भी हादसे के वक्त गाड़ी पर सवार था. पुलिस इस मामले में पशु तस्करों का उड़ीसा कनेक्शन को खंगालने में लगी है.
बतलाया जा रहा है कि ताहिर मियां अपने पुत्रों नाजिर और साजिद के साथ मिलकर जानवरों की खरीद करता था. साजिद र नाजिर इस जानवरों को रांची तक पहुंचाते थें. रांची में डिमांड की कमी होने पर कई बार दूसरे स्थानों पर जानवरों की सप्लाई की जाती थी.
संध्या टोपनो हत्याकांड का मास्टरमाइंड है ताहिर मियां
मामले की जनकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी ने बताया कि घटना के दिन पशु तस्करों को जानवरों की सप्लाई कांटा टोली में करनी थी. लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई. पुलिस को देखते ही पशु तस्कर भागने लगे. इसी अफरातफऱी में पशु तस्करों ने दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला. जिसके बाद नाजिर की गिरफ्तारी हुई, वहीं साजिद मौके से फरार हो गया था. जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया ग़या.
सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बतलाया कि नाजिर को रिमांड पर लिए जाने के बाद पुलिस को कई सूचना हाथ लगी है. यह सूचना भी मिली है कि इनलोगों ने बकरीद के दिन पर रांची में पशुओं की आपूर्ति की थी.
यहां बता दें कि पशु तस्करों ने दरोगा संध्या टोपने की गाड़ी पर ठोकर मार कर उनकी हत्या कर दी थी.
शहीद दारोगा संध्या को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों ने की CBI जांच की मांग


















