Advertisement
Advertisement

संध्या टोपनो हत्या मामले में किंगपिन ताहिर मियां गिरफ्तार

Ranchi-संध्या टोपनो की हत्या मामले मे रांची पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें हत्या का कथित मास्टरमाइंड ताहिर मियां भी शामिल है. दावा किया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक भी हादसे के वक्त गाड़ी पर सवार था. पुलिस इस मामले में पशु तस्करों का उड़ीसा कनेक्शन को खंगालने में लगी है.

बतलाया जा रहा है कि ताहिर मियां अपने पुत्रों नाजिर और साजिद के साथ मिलकर जानवरों की खरीद करता था. साजिद र नाजिर इस जानवरों को रांची तक पहुंचाते थें. रांची में डिमांड की कमी होने पर कई बार दूसरे स्थानों पर जानवरों की सप्लाई की जाती थी.  

संध्या टोपनो हत्याकांड का मास्टरमाइंड है ताहिर मियां

मामले की जनकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी ने बताया कि घटना के दिन पशु तस्करों को जानवरों की सप्लाई कांटा टोली में करनी थी. लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई. पुलिस  को  देखते ही पशु तस्कर भागने लगे. इसी अफरातफऱी में पशु तस्करों ने दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला. जिसके बाद नाजिर की गिरफ्तारी हुई, वहीं साजिद मौके से फरार हो गया था. जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया ग़या.

सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बतलाया कि नाजिर को रिमांड पर लिए जाने के बाद पुलिस को कई सूचना हाथ लगी है. यह सूचना भी मिली है कि इनलोगों ने बकरीद के दिन पर रांची में पशुओं की आपूर्ति की थी.

यहां बता दें कि पशु तस्करों ने दरोगा संध्या टोपने की गाड़ी पर ठोकर मार कर उनकी हत्या कर दी थी.

शहीद दारोगा संध्या को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों ने की CBI जांच की मांग

Commercial Advertisment

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...

Samrat Choudhary First Diwali: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की...

Samrat Choudhary First Diwali, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। मुख्यमंत्री के रूप में यह...

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...