गजवा-ए-हिन्द नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आंतकी गतिविधियों में शामिल इलियास ताहिर गिरफ्तार

Patna- पुलिस ने गजवा-ए-हिन्द नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में

एक इस्लामी कट्टरपंथी इलियास ताहिर को गिरफ्तार किया है.

एसएसपी, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पाकिस्तानी मूल का एक व्यक्ति फैजान ने गजवा-ए-हिन्द नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था.

ताहिर उस ग्रुप का एडमिन था.

इस ग्रुप में 181 लोग शामिल हैं. ताहिर इसके पहले खाड़ी के किसी देश में रहता था. इन लोगों ने वर्ष 2023 में भारत में

डायरेक्ट “जिहाद नाम” से चैट आंतकी गतिविधियों की योजनायें बनाई थी. बतलाया जा रहा है कि इस ग्रुप में भारत के

अलावा पाकिस्तान, यमन और बंगलादेश से लोग जुड़े थें. इसके अलावा भी एक और व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया था,

इस ग्रुप में भी 10 सदस्य है. दोनों ग्रुपों से कट्टरपंथी और भारत विरोधी गतिविधियों को फैलाया जा रहा था.

गया जिले के विथो शरीफ का रहने वाला है ताहिर

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बतलाया कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का ईसोपुर नहर के पास से संदिग्ध

मरगुव अहमद दानिश उर्फ ताहिर गिरफ्तार किया गया था.

पूछताछ के दौरान दी गयी जानकारी और मोबाईल में मौजूद सामग्री से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का खुलासा हुआ.


मरगुव अहमद दानिश फिलवक्त फुलवरारीशरीफ में रहता है, लेकिन यह मूल रुप से गया जिले के विथो शरीफ का रहने वाला है.

इसके कुछ परिजन पाकिस्तान के कराची में भी बसे हुए है. इसने हाफिज ,वस्तानिया और फोकानिया की पढ़ाई की है

. यह 2016 से वाट्सएप, ईमेल और फेसबुक के माध्यम से इस ग्रुप के संपर्क में है.

प्राप्त साक्ष्य के आधार पर इसका जुड़ाव कट्टरपंथी संगठन तहरिक-ए-लब्बैक, पाकिस्तान से है.

फुलवारीशरीफ में दर्ज किया गया मामला


पाकिस्तानी मूल का फैजान इसका नियमित संपर्क में था. पुलिस ने फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या -840 / 22 दिनांक -14.07.22

धारा -121 / 121 ( ए ) / 120 / 120 ( बी ) / 505 ( 1 ) ( बी ) / 153 ( ए ) मा ० द ० वि ० एवं 66 आई ० टी ० एक्ट के

अंतर्गत कांड दर्ज कर विधि संम्मत कार्रवाई की जा रही है.

जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

🌤️ जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026 📅 दिनांक: 15-09-2026☀️ आज का पूर्वानुमान आज अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...