Advertisment

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कतरास, गैंगवार में एक की मौत, तीन घायल

राजस्थानी धर्मशाला इलाके की घटना

अमन सिंह गैंग पर गोलीबारी करने का आरोप

धनबाद : कतरास की राजस्थानी धर्मशाला इलाका में गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अमन सिंह गैंग और अन्य के बीच गोली चली। गोलीबारी की घटना में नीरज तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक ही हालत गंभीर है।

बताया जाता है कि धनबाद के कतरास की राजस्थानी धर्मशाला के समीप सिंह जी की चाय दुकान में बैठे चर्चित निरसा गांजाकांड के आरोपी नीरज तिवारी, अमन गैंग के रौनक गुप्ता और रोहित गुप्ता पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की रात अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में नीरज तिवारी की मौत हो गई। घायल रौनक और रोहित का इलाज चल रहा है।

हाल ही रौनक जेल से छूटा था। घायलों का इलाज असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो तीनों सिंह जी की चाय दुकान पर सिगरेट पीने पहुंचे थे। इसी बीच रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर दो हमलावर मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड 15-20 राउंड फायरिंग कर भाग गए। हमलावरों ने नीरज तिवारी को टारगेट कर फायरिंग की। गोलीबारी में साथ में खड़े नीरज तिवारी के पुराने मित्र व हाल के दिनों में अमन सिंह गैंग के लिए काम कर रहे रौनक गुप्ता और रोहित गुप्ता को भी गोली लगी। दोनों के हाथ और पांव में गोली लगी है।

मौके पर बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू पहुंच कर घटना का जायजा लिया। वहीं धनबाद एसएसपी संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच की। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जबकि मृतक नीरज के पिता ने अमन सिंह गैंग पर हत्या की आशंका जताई है।

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...