Advertisment

चुनावी रंजिश में अपराधियों ने मुखिया पति सहित दो को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

नवादा : चुनावी रंजिश में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायलों में ओहारी पंचायत के मुखिया अनिता देवी के पति अवधेश महतो और उनका ममेरा भाई प्रदीप कुमार शामिल है। घटना गुरुवार की रात कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पचोहिया गांव में घटी।

घायल मुखिया पति अवधेश महतो ने बताया कि वे अपने ममेरे भाई के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी हथियार से लैस छह की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। जिससे वे दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ उपेन्द्र प्रसाद ने घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीपीओ ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर यह घटना घटी है।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...