गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर: युवक की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर : अजय शाह की हत्या – एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से जमशेदपुर गूंज उठा.

शुक्रवार की सुबह सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड, वेस्ट ले आउट में अपराधियों ने

एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम अजय शाह बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अजय शाह सी रोड पर मौजूद था.

इसी दौरान अचानक बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचा और उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

अपराधियों ने लगभग पांच गोलियां चलाई जो अजय को लगी.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवक को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक खुटाडीह क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

अजय शाह की हत्या – बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था अजय

अजय उर्फ अमित शाह उर्फ टिंकू को अपराधियों ने पांच गोली तब मारी जब वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस सोनारी खुटाडीह घर लौट रहा था. सी रोड मोड़ पर जोजो पान दुकान में रुककर पान मसाला ले रहा तभी पीछे से पांच की संख्या में अपराधी आए. उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. गोली मारने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. इधर, लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि गोली मारने वालों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है. युवक जैसे ही रुका. अपराधियों ने गोली मार दी.

इनपर हत्या का शक

हत्या में जुगसलाई निवासी मनीष कुमार सिंह की संलिप्तता सामने आ रही है. मृतक का उससे विवाद चल रहा था. मनीष सिंह ने कुछ दिन पहले जुगसलाई में राजू सिंह पर हमला किया था. वहीं पुलिस इस हत्याकांड के जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Big Breaking : फिर थर्राया जमशेदपुर

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...