Commercial Advertisment

विधायक ने पत्रकार का मोबाइन छीनने की कोशिश की और बॉडीगार्ड ने कर दी धुनाई

Bokaro– भाजपा विधायक बिरंची नारायण के सरकारी बॉडीगार्ड के द्वारा बोकारो के एक पत्रकार अजीत कुमार की पिटाई करने की खबर आयी है.

घटना के बाद आक्रोशित पत्रकारों ने बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी से मुलाकात

कर बॉडीगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

साथ ही सर्किट हाउस में बैठक कर पत्रकार की पिटाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

बतलाया जा रहा है कि सेक्टर 1 स्थित नव निर्माणाधीन तिरंगा पार्क में झंडा

लगाने के लिए फाउंडेशन का शिलान्यास किया जा रहा था, इसी

दरम्यान भाजपा विधायक बिरंची नारायण का कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गयी.

यह कहासुनी बढ़ते बढ़ते मारपीट तक आ गयी.

एक पत्रकार अजीत कुमार की पिटाई : भाजपा विधायक बिरंची नारायण का बॉडीगार्ड है आरोपी

घटना स्थल पर मौजदू पत्रकार अजीत कुमार ने इस वारदात की फोटोग्राफी शुरु कर दी.

जब बिरंची नारायण की नजर पत्रकार के द्वारा फोटेग्राफी किए जाने पर पड़ी,

तब वह पत्रकार अजीत कुमार के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगें.

इस दौरान विधायक के बॉडीगार्ड नेमलाल महतो ने न केवल पत्रकार का मोबाइल छीना,

बल्कि उसकी  पिटाई भी शुरु कर दी. साथ ही मोबाइल छीन कर उसमें से उस वीडियो को डिलीट कर दिया.

जब अजीत कुमार ने इसका विरोध किया तो आर्म्स एक्ट लगाने की धमकी भी दी गयी.

एक पत्रकार की इस बेरहमी से पिटाई से आहत घटना स्थल पर उपस्थित पत्रकारों ने विरोध किया

और बाद में मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तथा उपायुक्त किया गया.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...