कैमरे को देख परीक्षा देने आये छात्रों ने लगाया मास्क

धनबाद/निरसा : धनबाद जिला के निरसा प्रखंड अंतर्गत KSGM कॉलेज में कोरोना को लेकर लोग लापरवाह दिखे। दरअसल निरसा स्थित KSGM कॉलेज में यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित ग्रेजुएशन की छठवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। छात्रों का परीक्षा केंद्र होम सेंटर दिया गया है।

प्रतिदिन लगभग 400 से 500 की संख्या में छात्र परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है। लेकिन परीक्षा रूम में बहुत से छात्र बिना मास्क लगाए परीक्षा दे रहे हैं और सेनेटाइजर की व्यवस्था भी नही की गयी है। जब बिना मास्क लगाए विद्यार्थियों की नजर कैमरे पर पड़ी तो तुरंत उन्होंने मास्क लगाया। जब News22 Scope की टीम ने कोरोना के प्रति ढिलाई के विषय में कॉलेज प्रबंधन से पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट...

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती निकली है। स्नातक उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।...

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट और CSIR NET के आवेदन...

 UGC NET December 2026 और CSIR UGC NET के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता और दिसंबर...