सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई झंडी

नई दिल्ली : लालकिले से संसद भवन तक सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली.

इससे पहले तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

जिसमें केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे.

वहीं रैली का समापन विजय चौक पर किया गया.

भारत मना रहा आजादी की 75वीं वर्षगांठ

देश इस 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है.

इस खास अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को मनाने के लिए देशभर से कई राज्यों के स्थानीय लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सरकारी विभाग भी इसमें शामिल हो रहे हैं.

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किया रैली का आयोजन

बता दें कि इस रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किया है. इसमें कई सांसद भी शामिल हैं. देश के सभी लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है. अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में डीपी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए लोगों की तारीफ की है.

आजादी का अमृत महोत्सव क्या है?

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है. देश की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 वर्ष पर विचार, 75 वर्ष की उपलब्धियां, 75 वर्ष में एक्शन और 75 वर्ष पर संकल्प शामिल है. जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं. इसका मकसद देश के लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है. आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से की थी.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...