बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को झटका, 41 हजार का कटा चालान

बिना लाइसेंस और हेलमेट के चला रहे थे बाइक

नई दिल्ली : मनोज तिवारी को झटका-बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर चर्चाओं में हैं.

‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैली के दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखी थी.

साथ ही वो बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे और उनके पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी नहीं था.

बाइक की हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट भी नहीं थी.

जिसके बाद दिल्ली यातायात पुलिस ने उनपर कार्रवाई करते हुए कई जुर्माने लगाए हैं.

तिवारी पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 1 हजार रुपया,

गाड़ी का पॉल्यूशन सार्टिफिकेट नहीं होने पर 10 हजार रुपये. बिना लाइसेंस बाइक चलाने पर 5 हजार रुपये, बाइक की हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट नहीं होने पर 5 हजार रुपये के जुर्माने लगे हैं. साथ ही बाइक मालिक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने सांसद के घर जाकर 41 हज़ार रुपए का चालान किया है.

मनोज तिवारी को झटका – हेलमेट नहीं पहनने पर मनोज तिवारी ने जताया खेद

वहीं पूरे मामले पर तिवारी ने ट्विटर पर कहा कि वह जुर्माने का भुगतान करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज, हेलमेट नहीं पहनने पर गहरा खेद है. मैं चालान का भुगतान करूंगा. आप सभी से निवेदन है कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन की सवारी नहीं करें.”

वाहन के मालिक का अलग से किया गया चालान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांसद को बिना हेलमेट पहने, बिना लाइसेंस के और बिना प्रदूषण व पंजीकरण प्रमाणपत्र के मोटरसाइकिल चलाने पर चालान जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन के मालिक का अलग से चालान किया गया है.भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया. देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई.

Rupi Soren Funeral: नेमरा पहुंचे मंत्री-विधायक, रूपी सोरेन को अंतिम विदाई...

Rupi Soren Funeral: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने...

Jio Satellite Connectivity: 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन से कनेक्टिविटी...

Jio Satellite Connectivity, रांची: देश में मोबाइल नेटवर्क और फाइबर कनेक्टिविटी के विस्तार के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष आधारित नेटवर्क पर है।...

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...