NDA प्रत्याशी बबलू मंडल के समर्थन में सांसद मनोज तिवारी ने किया रोड शो

खगड़िया : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार उर्फ बबलू मंडल के समर्थन शुक्रवार को बहुचर्चित भोजपुरी सिने स्टार गायक व बीजेपी भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो कर आमजनों से आगामी छह नवंबर को ईवीएम मशीन के क्रमांक-2 पर तीर निशान का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। मनोज तिवारी के रोड शो में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

मनोज तिवारी का रोड कई चौक-चौराहों से होकर गुजरा, भारी भीड़ भी दिखी गई

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का रोड शो कार्यक्रम जो संसारपुर मैदान से परमानंदपुर, कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, थाना रोड और शहीद प्रभु नारायण के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मेन रोड, सागरमल चौक, एसडीओ रोड, स्टेशन रोड, एमजी मार्ग एवं बलुआही तक पहुंचा। तीर छाप जिंजाबाद, मोदी-नीतीश जिंदाबाद, चिराग पासवान जिंदाबाद, जीतन राम मांझी-उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद, मनोज तिवारी, राजेश वर्मा और बबलू मंडल जिंदाबाद, जितेगा भाई जितेगा बबलू मंडल जितेगा। गगनभेदी नारे के साथ रोड शो कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े : बिक्रम में नड्डा व चिराग की जनसभा, बोले- लालू-राबड़ी के राज में होती थी अपहरण और फिरौती

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...

Giridih Road Show: नवरात्रि के दूसरे दिन मनोज तिवारी और सौंदर्य...

 गिरिडीह में 12 अक्टूबर को मनोज तिवारी और सौंदर्य शर्मा रोड शो में शामिल होंगी। युवाओं, रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे के बीच...

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...