विपक्ष को जयराम की चेतावनी, सरकार से हमारी नाराजगी से आपका कोई भला नहीं

Ranchi-छात्र नेता जयराम महतो ने राज्य की विपक्षी पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आप इस गलतफहमी में नहीं रहें कि वर्तमान सरकार के खिलाफ हमारी नाराजगी की वजह से आपको सत्ता आपके हाथ आने वाली है. यह सच्चाई है कि पूरे राज्य में वर्तमान सत्ता के खिलाफ लोगों में गुस्सा है, बेचैनी है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि सत्ता आपके पास जाने वाली है, विपक्ष विधानसभा के बाहर ढोल मंजीरा बजाना बंद कर मुद्दे की राजनीति करने की शुरुआत करें, हमारी वास्तविक समस्यायों पर चर्चा करें, फालतू के मुद्दे पर राजनीति करना बंद करे.

यह लोकतंत्र है, यहां मुड़ियों की गिनती होती है-जयराम महतो

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पंचायत स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि आज जरुरत झारखंड के नवनिर्माण की है, इस लिए जरुरी है कि पूरे झारखंड में जितने भी आन्दोलन चल रहें हैं, उन सभी को एकीकृत कर एक बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जाय. क्योंकि यह लोकतंत्र है, यहां आपकी मुड़ियां गिनी जाएगी, जितनी आपकी भागीदारी होगी, सत्ता अपना पैर उतना ही पीछे करेगी. भोज भात खाने और शादी विवाह के लिए विधायकों को अपने क्षेत्र में बुलाना बंद करें. विधायक नीति नियोजन और कार्यक्रम लेकर विधान सभा क्षेत्र में जाय तब ही उनका स्वागत करें.

यह जिंदाबाद और मुर्दाबाद करने का नहीं इंकलाब करने वक्त है

जयराम महतो ने कहा कि यह समय जिंदाबाद और मुर्दाबाद नहीं करने का नहीं, बल्कि इंकलाब करने करने का है. यदि आज हम यह लड़ाई नहीं लड़े तो हमारी आने वाली पीढ़ी गुलाम होने वाली है, वह मानसिक गुलामी की ओर जाएगी, आज हालत यह है कि झारखंड के आन्दोलन में जिनका एक बाल भी शहीद नहीं हुआ, वह मौज काट रहें है, जमीन हमारी और लूट उनकी जारी है, हमारी जमीनों पर उनकी लूट है, हमारे संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा है.

नक्सलवाद की धार कमजोर होते ही कार्यालयों में बढ़ा भ्रष्टाचार

जयराम महतो ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य में नक्सलवाद की धार कमजोर हुई है, प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई है. हम किस लोकतंत्र में रह रहे हैं, जहां नक्सलवाद कमजोर होने के राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ता है, अब तो लोग कहने लगे हैं कि नक्सलियों के राज्य में आम जनता भी बीडीओ सीओ से सवाल करती थी, उनकी सुनी जाती थी, लेकिन अब कोई सुनने वाला नहीं रहा.  जयराम महतो ने कहा कि हम बिरसा के वंशज सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं, किसी को लूट नहीं रहे हैं, पूरे राज्य में लूट तो उनकी मची हुई है, जिनकी तिजोरियों से करोड़ों करोड़ रुपये की बरामदगी हो रही है. जिनके भाई भतीजे, जीजा साली को खनन पट्टा दिया जा रहा है.

सिकंदर और अशोक खाली हाथ दुनिया से गयें, आप किस भय में जी रहे हैं

जयराम महतो ने कहा कि इस दुनिया से सिकंदर खाली हाथ चला गया, सम्राट अशोक दुनिया से चले गएं, तो हम किस डर में रहें, भय के साये से निकल कर हमें अपनी लड़ाई लड़नी होगी, अपने अधिकारों के लिए संर्घष हमें करना होगा.राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए जयराम महतो ने कहा कि राज्य सरकार के गुप्तचर इस बात को सरकार तक पहुंचा दें कि वह इस आवाज को सुनें, नहीं तो हम आपके आका की कुटिया डूबों देंगे.

पुलिस ने जयराम महतो का गाड़ी किया जब्त, थाने में जयराम समर्थकों का हंगामा

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...