Advertisment

बाबूलाल से डरते हैं सीएम हेमंत- दीपक प्रकाश

बेरमो (बोकारो) : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डरते हैं। इसलिए बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनने दिया जा रहा है। ये सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है। उक्त बातें संथाल परगना जाने के क्रम में बेरमो के चपरी रेस्ट हाउस में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं प्रदीप वर्मा संथाल परगना जाने के क्रम में बेरमो के चपरी रेस्ट हाउस में रूके। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि जेवीएम का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो चुकी है। जिसकी मान्यता चुनाव आयोग ने स्वीकृति भी दे दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर राजनीतिक कारणों से बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष के नेता बनाने में बाधा डालने का कार्य हो रहा है। बाबूलाल मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा इसलिए प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाना चाहती है क्योंकि बाबूलाल मरांडी से हेमंत सोरेन डरते हैं।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...