मां दुर्गा का स्थान कोई दीदी या दादा नहीं ले सकता
जो लोग अपने को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं वो मिट जाएंगे
मां दुर्गा की प्रतिमा को ममता बनर्जी की शक्ल में बनाने पर गिरिराज का बड़ा बयान
बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को ममता बनर्जी की शक्ल में बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मां दुर्गा का स्थान कोई दीदी या दादा नहीं ले सकता है। जो लोग अपने को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, वो सनातन धर्म को नहीं मिटा पाएंगे। वो खुद मिट जाएंगे।
दरअसल बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। उसी बीच कई प्रतिमा को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शक्ल पर बनाया जा रहा है। जिसको लेकर विवाद खड़ा है।
अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी इस पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी के मिट जाने की बात कही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हैं। जहां विकास भवन में डीडीसी और जीविका बहनों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि जीविका से जुड़ी बहनों को 3 साल के अंदर मासिक आय 10 हजार कैसे की जाए इसको लेकर व्यापक रूप से चर्चा की गई है।
रिपोर्ट : सुमित
Highlights


















