Advertisment

बांदीपोरा : आतंकियों ने गैर कश्मीरी की गोली मारकर की हत्या

बिहार का रहने वाला था युवक

बांदीपोरा : घाटी में एक बार फिर गैर कश्मीरी की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है.

यहां बांदीपोरा में आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के इस घटना को अंजाम दिया.

मौके पर पुलिस पहुंच गई है. इसके साथ ही आतंकियों की तलाश में घेराबंदी की जा रही है.

सदुनारा गांव में हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, ये घटना बांदीपोरा जिले के तहसील अजस में सदुनारा गांव में हुई है.

मजदूर बिहार का रहने वाला था. उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई.

अमरेज मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम मोहम्मद जलील बताया गया.

मध्य रात्रि की घटना

अमरेज यहां मजदूरी करने आया था. उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मध्य रात्रि की घटना है. बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में आतंकवादियों ने मजदूर पर गोलियां चलाईं और घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

नहीं थम रहा गैर कश्मीरियों की हत्याओं का सिलसिला

घाटी में गैर कश्मीरियों की हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. अप्रैल में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी. व्यक्ति की पहचान सतीश सिंह राजपूत के तौर पर हुई है. आतंकवादी संगठन ने गैर स्थानीय लोगों को घाटी छोड़ने की चेतावनी दी है. ये चेतावनी कश्मीरी पंडितों को दी गई है कि वह घाटी छोड़कर चले जाएं.

लगातार घटनाओं ने बढ़ी चिंता

कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स की वजह से सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकी यहां टीवी आर्टिस्ट, बैंक मैनेजर को भी निशाना बना रहे हैं. पिछले महीनों में लगातार घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. तब 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं सामने आने के बाद अब वहां से पलायन भी शुरू हो गया था.

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...