दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी, मंत्रियों की सूची पर लगी लालू यादव की मुहर

Patna– दिल्ली में मेल मुलाकात का सिलसिला पूरा कर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना लौट चुके हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी सहित सभी शीर्ष नेताओं से बात हो चुकी है.

राजद की ओर से मंत्रियों की सूची पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से भी सहमति ले ली गयी है. उनका आशीर्वाद मिला चुका है.

अब यह हम लोगों की जिम्मेवारी है कि सरकार को मिलजुल कर बेहतर तरीके संचालन करें.

लालू यादव शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

लेकिन तेजस्वी यादव संभावित मंत्रियों के बारे में कुछ ही बताने से साफ इंकार कर दिया.   

इस बीच भाकपा माले का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सरकार के संचालन के लिए अपना सुझाव दिया है.

भाकपा माले की ओर से सरकार के संचालन के लिए समन्वय समिति बनाने का सुझाव भी दिया गया.

प्रतिनिधि मंडल में भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और पार्टी के विधायक मौजूद रहें.

क्या नीतीश को पीएम फेस मानने को तैयार हो रही है कांग्रेस है?

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...