दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी, मंत्रियों की सूची पर लालू लगायेंगे मुहर

Patna– सूबे बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो गयें.

दिल्ली में वह बहन मीसा भारती के हाथों राखी बंधवायेंगे,

साथ ही अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव से इस उपलब्धि पर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे.

बतलाया जा रहा है कि तेजस्वी अपने साथ संभावित मंत्रियों की एक सूची भी लेकर जा रहे हैं,

जिस पर राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी अंतिम मुहर लगायेंगे.

साथ ही सत्ता के इस नये समीकरण में राजद का अपना क्या एंजेडा होगा, इस पर भी चर्चा होगी.

अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे तेजस्वी यादव

यहां बता दें कि तेजस्वी यादव ने चुनाव पूर्व इसकी घोषणा की थी कि वह सत्ता में आते ही 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे,

तेजस्वी की कोशिश अपने इस वादे को पूरा करने की होगी.

साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार भी एक मुद्दा हो सकता है.

क्योंकि भाजपा शुरु से ही यह प्रचारित करने की कोशिश करती रहती है कि

राजद के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में गिरावट आती है,

हालांकि आकंड़ें इसकी पुष्टि नहीं करते,

लेकिन राजद पर यह आरोप चस्पा जरुर किया जाता रहा है.

राजद की कोशिश इस बहुप्रचारित धारणा को झूठलाने की होगी.

एक खबर यह भी आ रही है कि उनकी मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से होगी.

माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान देश के मौजूदा हालात पर भी चर्चा होगी,

साथ ही  2024 में विपक्ष की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा

शपथ लेते ही बिहार में आ गया जंगलराज और नीतीश देख रहे पीएम बनने का सपना- तारकिशोर

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img