Danapur: बेखौफ अपराधियों ने डॉक्टर की गोली मारकर की हत्या

दानापुर (पटना) : बेखौफ अपराधियों ने डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र की है.

खगौल दानापुर रोड में बाइक सवार अपराधियों ने 58 वर्षीय

प्रेक्टिशनर डॉक्टर मोहम्मद अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी.

बताया जाता है अपराधियों ने दो गोली मारी,

जिसके बाद गंभीर अवस्था में सगुना मोड़ स्थित नीजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है.

जहां इलाज के दौरान घायल मोहम्मद अनवर की मौत हो गई.

murder1 22Scope News

साइकिल से क्लीनिक जा रहे थे डॉक्टर

वे भूसौला दानापुर के रहने वाले बताए जाते हैं. वह दानापुर के ताराचक में अपना क्लीनिक चलाते हैं. अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए गाड़ी छोड़कर वह साइकिल से ही ताराचक से भूसौला दानापुर जा रहे थे, उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें एक के बाद एक दो गोली मार दी.

डॉक्टर की हत्या : जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे का अभी कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर दानापुर एएसपी अभिनव धीमान भी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. मौत की पुष्टि एएसपी अभिनव धीमान ने किया है.

आसपास के लोगों में हड़कंप

गोली लगते ही डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े. वहीं फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. व्यवसायी फटाफट अपनी दुकानें बंद करने लगे. वहीं पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है.

खगौल में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

उधर एक अन्य मामले में खगौल में सोमवार रात गौरीचक थाना क्षेत्र के तारणपुर गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. मामला छह लाख रुपये के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. जिसमें प्रॉपर्टी डीलर विनय सिंह की हत्या कर दी गयी. घर के बाहर बैठे विनय सिंह को उनके दोस्त ने ही गोली मार दी.

रिपोर्ट: गौरव कुमार

युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में हत्या का आशंका

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...