Advertisment

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

रांची : मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। राज्य सरकार सदन में 5000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का यह पला अनुपूरक बजट होगा। अगले दिन सात सितंबर को अनुपूरक पर विशेष चर्चा होगी। सोमवार को ही दूसरी पाली में महंगाई व रोजगार पर विशेष चर्चा भी होगी।

कार्यमंत्रणा समिति की तीन सितंबर को हुई बैठक में पक्ष-विपक्ष ने इस विषय पर चर्चा के लिए सहमति बनायी थी। सोमवार को दूसरी पाली में कुछ खास विधायी कार्य नहीं थे, ऐसे में ज्वलंत विषय पर विशेष चर्चा कराये जाने की मांग पक्ष-विपक्ष की ओर से हुई थी। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होंगे। लंबे अंतराल के बाद सदन में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल कार्यसूची में शामिल हैं। इस सत्र में विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नीतिगत सवाल करेंगे।

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...