सहायक अभियंता नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Ranchi- सहायक अभियंता नियुक्ति मामला-झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन

और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सहायक अभियंता नियुक्ति

को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए एकलपीठ के आदेश को सही ठहराया है.

एकलपीठ के आदेश को रवि शंकर सिंह और अन्य ने खंडपीठ में चुनौती दी थी.

सहायक अभियंता नियुक्ति मामला विवादों में रहा है

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट (HC) में प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि

नियुक्ति नियमावली 2012 के अनुसार न्यूनतम ढाई गुना

चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाना अनिवार्य है.

लेकिन जेपीएससी ने 1.8 गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया.

यह नियमावली और विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन है.

प्रार्थियों ने भी आवेदन दिया था. चयनित भी हुए थे, लेकिन उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया.

यहां बतला दें कि एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि जेपीएससी (JPSC) ने नियमानुसार ही अभ्यर्थियों को बुलाया है.

इसमें कोई त्रुटि नहीं है. इसलिए अदालत सहायक अभियंता नियुक्ति मामला में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी.

इस आदेश के खिलाफ खंडपीठ में याचिका दायर की गयी थी.

लेकिन अब हाईकोर्ट (HC) से भी अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है.

इस मामले को लेकर अभ्यर्थी लम्बे समय से आन्दोलनरत थें.

उनके द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि