सीएम हेमंत ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- यातायात को सुगम बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार

रांची : सीएम हेमंत ने शुक्रवार को 665.69 करोड़ रुपए की लागत से बननेवाली शहर की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

पथ निर्माण विभाग की ओर से सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में शिलान्यास हुआ.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य लोगों ने भूमि पूजन किया.

एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं है.

आज सिर्फ हम सभी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.

राज्य के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि सुजाता चौक के समीप का पुल काफी पुराना हो चुका है.

कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है.

इसलिए जगह कम होने के बाद भी इस जगह पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर

बनाने का निर्णय लिया, जिसका आज हमने शिलान्यास किया है.

hemant soren12 22Scope News

उन्होंने कहा कि सिर्फ यही फ्लाईओवर नहीं बल्कि और भी योजनाओं को टाइम बाउंड के साथ पूरा किया जायेगा,

जिस पर हम काम कर रहे हैं. बाहर से आने वाले वाहन जो शहर में आती है वो रेंगती है.

सड़क सकरा हुआ है, उसी को अध्ययन करके आज कई योजनाओं का शिलान्यास किया है.

हम सभी लोगों को अपने व्यवहार को बदलना होगा.

समय बचाने और शॉर्टकट मारने के चक्कर में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है. इसलिए ये निर्णय लिया गया.

hemant soren 2 22Scope News

सरकार की चीजों को लावारिश नहीं समझे

सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार की चीजों को लावारिश नहीं समझना चाहिए. जब अपना समझेंगे तभी सरकारी चीजों का सही लाभ ले सकते हैं. लोग कूड़ा-कचड़ा कहीं भी फेंक देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए. जो समय हमने तय किया है उससे भी कम समय में इस योजनाओं को पूरा करने के लिए संकल्प लिया है.

hemant soren123 22Scope News

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद महुआ माजी, पथ सचिव सुनील कुमार सहित कई लोग शामिल हुए.

hemant soren1 22Scope News

सिरमटोली से मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर का होगा निर्माण

फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण सिरमटोली चौक के आगे से पटेल चौक और राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक होगा. इसकी लंबाई 2.34 किमी होगी. इस परियोजना की लागत 339.69 करोड़ है. इसका काम एलएंडटी को दिया गया है. इसके लिए मिट्टी टेस्ट सहित अन्य कार्य भी कराये गये हैं.

तीन परियोजनाओं की सौगात: विकास से नामकुम फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

विकास से बूटी मोड़, कोकर चौक और कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक (नामकुम) तक सड़क को फोरलेन करना है. इसकी लंबाई 15.21 किमी है. 129 करोड़ की लागत से फोरलेन करना है. फोरलेन करने के साथ ही बीच में डिवाइडर भी दिया जायेगा. इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

तीन परियोजनाओं की सौगात: अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना

अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क का भी चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है. यह काम 197 करोड़ रुपए की लागत से किया जायेगा. सड़क चौड़ीकरण कर इस पर वाहनों का परिचालन सुचारू करने की योजना है. अभी इस मार्ग पर आधे हिस्से को वन-वे कर दिया गया है. इसके वन-वे हो जाने से दूसरी वैकल्पिक सड़क पर गाड़ियों का बोझ बढ़ गया है. इससे लोगों को परेशानी होती है. इस सड़क का चौड़ीकरण होने से ट्रैफिक सुचारू हो जायेगा.

रिपोर्ट: मदन सिंह

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सिविल सर्जन

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...