665.69 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम हेमंत सोरेन

सिरमटोली में होगा कार्यक्रम, मंत्री, सांसद और विधायक होंगे शामिल

रांची : सीएम हेमंत सोरेन आज 665.69 करोड़ रुपए की लागत से बननेवाली शहर की तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

पथ निर्माण विभाग की ओर से सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में दिन के

एक बजे से शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ,

मेयर आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल और राजेश कच्छप को भी आमंत्रित किया गया है.

इस मौके पर पथ सचिव सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

सिरमटोली से मेकॉन गोलचक्कर तक फोरलेन फ्लाईओवर का होगा निर्माण

फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण सिरमटोली चौक के आगे से पटेल चौक और राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक होगा.

इसकी लंबाई 2.34 किमी होगी. इस परियोजना की लागत 339.69 करोड़ है.

इसका काम एलएंडटी को दिया गया है. इसके लिए मिट्टी टेस्ट सहित अन्य कार्य भी कराये गये हैं.

तीन परियोजनाओं की सौगात: विकास से नामकुम फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

विकास से बूटी मोड़, कोकर चौक और कांटाटोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक (नामकुम) तक सड़क को फोरलेन करना है. इसकी लंबाई 15.21 किमी है. 129 करोड़ की लागत से फोरलेन करना है. फोरलेन करने के साथ ही बीच में डिवाइडर भी दिया जायेगा. इसके बनने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

तीन परियोजनाओं की सौगात: अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना

अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क का भी चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है. यह काम 197 करोड़ रुपए की लागत से किया जायेगा. सड़क चौड़ीकरण कर इस पर वाहनों का परिचालन सुचारू करने की योजना है. अभी इस मार्ग पर आधे हिस्से को वन-वे कर दिया गया है. इसके वन-वे हो जाने से दूसरी वैकल्पिक सड़क पर गाड़ियों का बोझ बढ़ गया है. इससे लोगों को परेशानी होती है. इस सड़क का चौड़ीकरण होने से ट्रैफिक सुचारू हो जायेगा.

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...