Advertisment

पंचायत चुनाव में वोटरों को परोसने के लिए लाई गई एक ट्रक शराब बरामद

औरंगाबाद : उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औरंगाबाद के मदनपुर थाना के बाजिदपुर गोबराहा से पंचायत चुनाव में वोटरों को परोसने के लिए लाई गई एक ट्रक अवैध शराब बरामद की है। ट्रक में 592 पेटी देशी शराब लदा था जिसे वाहन समेत जब्त कर लिया गया है। वाहन का चालक मौका देख फरार हो गया।

ट्रक में 592 पेटी में 300 एमएल का 14 हजार 800 बोतल यानी कुल मिलाकर 4 हजार 440 लीटर देशी शराब लदा था। छापेमारी में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा शामिल रहे।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...