बारिश से झारखंड के कई इलाकों में बिगड़े हालात, जमशेदपुर के निचले इलाकों में घुसा पानी

हजारीबाग में दरिया में तब्दील हुई सड़क

जमशेदपुर : लगातार बारिश की वजह से झारखंड की कई नदियों में उफान आ गया है.

जमशेदपुर के स्वर्णरेखा और खरकाई नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

बाढ़ का पानी कई तटीय इलाकों में भी घुस गया है.

जमशेदपुर के बागुन हातु क्षेत्र के निचले इलाकों में अचानक पानी घुसने के कारण कई लोग अपने घर में फंस गए.

प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित निकाला

इसके बाद प्रशासन की मदद से लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला गया.

जमशेदपुर और आस पास के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए है.

बड़ी-बड़ी कॉलोनियों में पानी घुस गया है. लोग सामान लेकर ऊपरी इलाकों में पलायन कर रहे हैं.

हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया है.

कदमा, मानगो, बारीडीह, बागबेड़ा और जुगसलाई जैसे इलाकों में भी

कई लोग घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं.

इधर बिष्टुपुर के रमाडा होटल के पास भी सड़क पर भारी जल जमाव हो गया है.

छोटी-बड़ी सभी नदियां उफान पर

pani 22Scope News

हजारीबाग में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी नदियां उफान पर हैं.

मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ घंटे और बंगाल की खाड़ी में

बने लो प्रेशर के कारण ऐसा ही मौसम बना रहेगा तथा तेज हवाएं चलेंगी.

पतरातु में डूबने से चार लोगों की मौत

झारखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं.

रामगढ़ के पतरातु में नलकारी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक कार पानी में बह गया.

कार में सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी. एक लड़का और एक लड़की की डूबने से मौत हो गई है.

बोकारो में लोगों के घरों में घुसा पानी

बोकारो में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान है.

चास नगर निगम के वार्ड 34 स्थित विस्थापित क्षेत्र कुशलबांधा साइड में लोगों के घरों में पानी घुस गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में उनका जीना दूभर हो जाता है. चास नगर निगम के अधिकारी और वार्ड पार्षद को कई बार इस विषय पर जानकारी दी गई. लेकिन इस पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. कहीं अगर नाला बना भी है तो नाला पूरी तरह से बेकार पड़ गया है. जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. उन्होंने नगर निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की.

26 दिसंबर को विवेक बिन्द्रा का जमशेदपुर में होगा आगमन

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...