भागलपुर के लाल अभिषेक शानू का एशिया कप में सेलेक्शन, भारत-पाक मैच में करेंगे कमेंट्री

25 अगस्त को दुबई के लिए होंगे रवाना

भागलपुर : अभिषेक शानू का एशिया कप में सेलेक्शन हुआ है. वे भारत – पाकिस्तान मैच में कमेंट्री करेंगे.

इसके साथ ही सभी 13 मैचों में वो ग्राउंड से कमेंट्री करते नजर आएंगे.

अभिषेक शानू 25 अगस्त को दुबई के लिए रवाना होंगे.

भागलपुर की धरती ने देश को कई बड़े सितारे दिए

और एक बार फिर भागलपुर के छोटे से गांव भ्रमरपुर से गली क्रिकेट में कमेंट्री कर

अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के क्षेत्र में अपने आवाजों का जादू बिखेरेंगे.

दरअसल अभिषेक शानू का चयन आगामी एशिया कप में कमेंट्री के लिए हुआ है.

abhishek12 22Scope News

अभिषेक शानू सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर होंगे

पहला कमेंट्री भारत पाकिस्तान के साथ होगा.

इसके साथ ही सभी 13 मैचों में वो ग्राउंड से कमेंट्री करते नजर आएंगे.

वहीं एक उपलब्धि इन्होंने अपने नाम यह भी की है कि सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर होंगे.

पहले गली क्रिकेट में कमेंट्री करते थे. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की कमेंट्री अब तक स्टूडियो में होती रही है,

लेकिन अब पहला मौका है जो ग्राउंड से होगा. 25 अगस्त को शानू दुबई के लिए रवाना होंगे.

मशहूर क्रिकेटर श्रीसंत शानू के साथ भी अभ्यास करते नजर आए हैं.

वहीं क्रिकेटरों व कमेंटेटर के साथ कमेंट्री करते भी दिखे हैं.

abhishek1 22Scope News

चैनल 4 नेटवर्क के लिए आवाज देंगे अभिषेक शानू

आईसीसी से मान्यता प्राप्त चैनल 4 नेटवर्क के लिए वह अपनी आवाज देंगे.

एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच दुबई में खेला जायेगा.

भारत पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को है. पूरे एशिया कप के दौरान वह कमेंट्री करते नजर आएंगे.

अभिषेक ने बताया कि यह उनके कॅरियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

बचपन से ही कमेंट्री को लेकर लगन था. रेडियो, टीवी के बाद अब सीधे मैदान से कमेंट्री करेंगे.

abhishek 22Scope News

आईपीएल में कमेंट्री कर चुके हैं अभिषेक

आईपीएल-2022 में भी कमेंट्री कर वाहवाही लूट चुके हैं.

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत कमेंट्री अभ्यास के दौरान उनका हौसला बढ़ा चुके हैं.

आईपीएल के दौरान स्पोर्ट्स फ्लैशेस पर दिल्ली से ऑडियो कमेंट्री की.

उन्होंने बताया कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,

भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर, केएल राहुल, आकाश चोपड़ा से मुलाकात होना काफी सौभाग्य की बात है.

अभिषेक ने बताया कि स्पोर्ट्स फ्लैशेस पर पहली बार हिंदी कमेंट्री करने का उन्हें मौका मिला था.

इसपर पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ,

चेतन शर्मा, पूर्व क्रिकेटर अजय रात्रा जैसे लोग अपनी आवाज पेश कर चुके हैं.

जीत चुके हैं कई पुरस्कार

21 वर्षीय अभिषेक कमेंट्री में कई पुरस्कार जीत चुके हैं.

स्नातक के छात्र को पूर्व एशियन एक्सलेंस अवार्ड, स्टार मिलिनियम अवार्ड मिल चुका है.

अभिषेक ने बताया कि वह अब कमेंट्री के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं.

अपने गांव का भी नाम रोशन करना चाहते हैं.

माता-पिता, मां दुर्गा और अपने चाहने वाले के कारण ही वह इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

रिपोर्ट: अंजनी

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...