पटना : CTET-BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया.
इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया.
इन अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा किया.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
करीब 2 घंटे से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चल रहा था.
हंगामे होता देख प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की.

CTET-BTET – प्राथमिक विज्ञप्ति जारी करने की मांग
हंगामा ज्यादा न बढ़े इसलिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स और वाटर कैनन को भी तैनात किया गया है.
हंगामा करने वालों में CTET-BTET पास अभ्यार्थी शामिल थे.
इनकी मांग है कि प्राथमिक विज्ञप्ति जारी की जाए.
इस हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर खूब लाठीचार्ज किया.
तीन साल से हमलोगों को सिर्फ आश्वासन मिला- अभ्यर्थी
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे 2019 से बहाली का इंतजार कर रहे हैं.
बीते 3 साल से सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
अब तो सरकार बन चुकी है.
इसके साथ ही कहा कि पहले कहते थे कि शिक्षा मंत्री बदलने से कुछ नहीं होगा, सरकार बदलिए. अब तो तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन गए हैं.
1 से 8 तक के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार गंभीर नहीं
इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोगों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है.
आज सोचकर आए हैं कि करो या मरो. अभ्यर्थियों ने कहा कि सातवें चरण के 1 से 8 तक के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है
रिपोर्ट: प्रणव राज
Highlights







