निलंबित कांग्रेसी विधायकों को सात दिनों की मोहलत, जवाब मिलने के बाद होगी कार्रवाई

Ranchi– कोलकता कैश कांड में बंगाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये

झारखंड के तीनों कांग्रेसी विधायकों को अनुशासन समिति ने सात दिनों की मोहलत दी है.

इन सात दिनों में इन को समिति के समक्ष अपना जवाब रखना होगा,

अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा उस जवाब के आलोक में ही आगे की कार्रवाई होगी.

अनुशासन समिति तीनों को नोटिस भेजने की तैयारी में है.

इन तीनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अनुशासन समिति ने अपनी सहमति प्रदान की है.

कोलकता कैश कांड के खिलाफ पार्टी दर्ज करवा चुकी है प्राथमिकी

यहां बतला दें कि विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, हिजरी विधायक राजेश कच्छप और

कोलेबिरा विधायक नवीन विल्सन कोंगाड़ी को कोलकत्ता पुलिस ने

भारी भरकम राशि के साथ गिरफ्तार किया था,

इन लोगों की गिरफ्तारी वाहन चेकिंग के दौरान हुई थी,

उसके बाद इन पर रुपये लेकर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप भी लगा था,

बंगाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच बंगाल सीआईडी को दे दी थी.

बाद में हाईकोर्ट से इनकों को जमानत मिली थी,

लेकिन जमानत की शर्तों के अनुसार

ये विधायक अभी कोलकता छोड़ कर बाहर नहीं जा सकते हैं,

साथ ही इनका पासपोर्ट भी जमा करवा लिया गया है.

कोलकता कैश कांड में इनकी गिरफ्तारी के बाद झारखंड कांग्रेस की ओर से

इन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था,

पार्टी विधायक अनूप सिंह ने अलगोड़ा थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...