Advertisement
Advertisement

Jharkhand: 5 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया फैसला

रांची : 5 कांग्रेसी- कांग्रेस अनुशासन समिति की रविवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई. अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इसमें पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल सात नेताओं पर फैसला लिया गया. अनुशासन समिति ने कांग्रेस के 5 नेताओं आलोक दूबे, डॉ. राजेश गुप्ता, साधु शरण गोप, सुनील सिंह व लाल किशोरनाथ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अनुशंसा की है.

congress1 22Scope News

5 कांग्रेसी: 5 को 6 साल के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित

अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि अनुशासन समिति की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को निर्णय लेना है. उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर कार्रवाई हुई है अगर वे गुहार लगाते हैं तो यह मामला और ऊपर जा सकता है. आलोक दूबे समेत पांच के खिलाफ पार्टी से निष्कासन के लिए अनुशंसा की गई है-

5 कांग्रेसी: पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप

बता दें कि 21 दिसंबर को ही नोटिस दिया गया था और 14 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था. 3 को छोड़ सभी ने जवाब दे दिया. साथ ही इनके पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से निलंबन की अनुशंसा भी की थी. बैठक में अनुशासन समिति के सदस्य अनादि ब्रह्म, कालीचरण मुंडा, शमशेर आलम और अमूल्य नीरज खलखो मौजूद थे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...