Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

कैश कांड में गिरफ्तार तीनों कांग्रेसी विधायक 10 दिनों के लिए सीआईडी कस्टडी में

Ranchi/kolkata– कैश कांड में हाबड़ा से गिरफ्तार तीनों कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और

नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल पुलिस ने 10 दिनों के लिए सीआईडी की हिरासत में भेज दिया है.

बता दें कि शनिवार की शाम को वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने इनके पास 48 लाख कैश बरामद किया था.

इस खबर को सामने आते ही झारखंड की राजनीति में तूफान आ गया है.

इस प्रसंग को कांग्रेस और झामुमो सरकार को गिराने की साजिश का पर्दाभाश मान रही है.

आज दिन भर चले घटनाक्रम में कांग्रेसी विधायक अनुप सिंह ने इन विधायकों के खिलाफ अलगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

जबकि कांग्रेस ने इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है

कैश कांड हेमंत सरकार को गिराने की साजिश- अविनाश पांडेय

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर तीनों विधायकों

को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. हेमंत सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है.

जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इस कांड में और भी जो दोषी होंगे उनके खिलाफ भी पार्टी के द्वारा कार्रवाई की जायेगी.

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इसको लेकर कहा कि हमारी गठबंधन सरकार गिराने के लिए

चलाया गया ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है. इस पूरे घटनाक्रम के लिए असम के मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया है.

अविनाश पांडे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बीते कई दिनों तक दिल्ली में डेरा हुआ था.

उन्होंने हमारे किस-किस विधायक से बात की, इसकी फोन रिकॉर्डिंग समेत सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं, समय आने पर इसको सबके सामने लाया जाएगा.

जयराम रमेश ने बताया “ऑपरेशन लोटस”

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी का “ऑपरेशन लोटस” बेनकाब हो गया.

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया.

दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया.”

कांग्रेस के तीन विधायक रुपए के साथ पकड़े गये

बता दें कि नोटों से भरे फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को शनिवार की देर शाम कोलकाता में हिरासत में लिया गया था.

तीनों विधायकों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप व कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं.

गाड़ी में चंदन कुमार व कुमार प्रतीक (इरफान के पीए) भी थे. सभी पूर्व मिदनापुर जा रहे थे.

इसी दौरान रानीहाटी मोड़ के पास हावड़ा की ग्रामीण पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी. जांच के क्रम में नोटों से भरे बैग मिले.

कैश कांड में 3 कांग्रेसी विधायकों समेत 5 गिरफ्तार

राजनंदिनी स्वीट्स के पास हथियार लहराने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...