कैबिनेट में उठा पंचायत सचिव अभ्यर्थियों का मामला, जल्द निर्णय की आशा

Ranchi– आज की कैबिनेट की बैठक में मंत्री आलमगीर ने पंचायत सचिवों की नियुक्ति का मामला उठाया.

बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने ने कहा कि बहुत जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा.

यहां बतला दें कि 2 अगस्त 2022 को सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा

नियोजन नीति संबंधित पारित न्यायदेश में TGT (हाई स्कूल शिक्षक) एवं

पंचायत सचिव जैसे लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को कॉमन जजमेंट पारित करते हुए

कॉमन मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था.

पंचायत सचिवों की नियुक्ति मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किया है निर्देश

जजमेंट आने के बाद से पंचायत सचिव अभ्यर्थियों लगातार मंत्री, विधायक और JSSC कार्मिक विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, ताकि उनकाअंतिम मेधा सूची जारी किया जा सकें और उन्हे नियुक्ति पत्र मिल सके.

आज की कैबिनेट मीटिंग से पहले भी पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने मंत्री आलमगीर आलम से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी. यही कारण है कि मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा इस मामले को कैबिनेट की बैठक में उठाया गया था. बतलाया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने आश्वासन दिया है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में निर्णय लिया जाएगा.

बिहार पंचायत चुनाव : ठंड के बावजूद बूथों पर दिख रहा मतदाताओं का उत्साह, 35 जिलों में हो रहा मतदान

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...