Ranchi- झारखंड की राजनीति में जारी कशमकश के बीच पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
दरअसल कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद और
पूर्णिमा नीरज सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मुलाकात कर
इनकी मांगों पर जल्द विचार करने का आग्रह किया है.
इन विधायकों के द्वारा जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करने मांग की गयी है.
बतलाया जा रहा कि मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा जल्द ही
इस मामले में निर्णय लिये जाने का आश्वासन भी दिया है.
इसके साथ ही मनरेगा कर्मियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई.
मनरेगा कर्मी भी काफी अर्से से अपने विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं.
पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को इंसाफ का भरोसा
यहां बतला दें कि पंचायत सचिव अभ्यर्थी लम्बे समय से नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं.
समय-समय पर इनके द्वारा सड़कों पर भी उतरा गया है, लेकिन हर बार इन्हे सिर्फ आश्वासन ही मिली है,
लेकिन इस बार पहल कांग्रेसी विधायकों की ओर से की गयी है,
और मंत्री आलगीर आलम की ओर से सकारात्मक जवाब भी मिला है,
इस प्रकार माना जा रहा है कि जल्द ही इनके दिन फिरने वाले हैं.
मंत्री आालमगीर आलम ने दिया भरोसा
माना यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें जारी है,
उस परिस्थिति में सरकार जल्द जल्द से अपने सारे चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाना चाहती है,
ताकि एक वह किसी भी वक्त चुनावी समर में उतर सकें.


















