Advertisment

जमीनी विवाद में दबंगों की मारपीट में तीन घायल

शेखपुराः वार्ड संख्या 12 में एक जमीनी विवाद में दबंगों की मारपीट में तीन लोगों का घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारपीट की आशंका के कारण अकबरी खातून मामले की सूचना देने के लिए थाना जा रही थी कि रास्ते में घात लगाये मुन्ना, मो. अशरफ, शब्बू खान नसीम खान, साहब खान ने लाठी डंडे से मारपीट किया। सभी घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 घायल अकबरी खातून ने बताया है कि वार्ड नंबर 12 निवासी शब्बू खान से पिछले 3 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।

शेखपुरा टाउन थाना के थानाध्यक्ष विनोद राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना स्थल से पुलिस को गोली का दो खोखा भी मिलने की बात कही जा रही है।

रिपोर्ट धर्मेन्द्र

Jharkhand Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर CM का बड़ा ऐलान: झारखंड...

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार, किसानों और जल जंगल जमीन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।Jharkhand Independence Day...

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...