Jharia: जर्जर भवन में गंदा पानी पीकर अपना भविष्य संवार रहे 1200 स्कूली बच्चे !

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, विभाग ने मूंदी आंखें

झरिया (धनबाद) : जर्जर भवन में गंदा पानी पीकर 1200 स्कूली बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं.

मामला डीएवी मध्य विद्यालय टासरा झरिया की है.

डीएवी मध्य विद्यालय टासरा में बने कमरों की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है.

छत कब गिर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता.

लेकिन, छत के नीचे बैठकर सैकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं.

यहां की शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की इमारतें पूरी तरह से बदहाली की शिकार हो चुकी हैं.

school1 1 22Scope News

बच्चों पर मंडरा रहा मौत का संकट

मासूम बच्चों की जिंदगी पर मौत का संकट मंडरा रहा है. स्कूल की बिल्डिंग और छत जर्जर अवस्था में है.

ऐसे में कभी और किसी वक्त भी हादसा हो सकता है,

लेकिन स्कूल के मासूम छात्र भ्रष्ट शिक्षा विभाग के आगे बेबस होकर मौत के साए में भविष्य संभाल रहे हैं.

school12 1 22Scope News

नींद की आगोश में शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग के अफसरों पर इस ओर कोई ध्यान नहीं है.

इस सरकारी स्कूल में शिक्षा के नाम पर मासूमों को मौत के मुंह में धकेलने का काम चल रहा है,

लेकिन शिक्षा विभाग नींद की आगोश में है.

school123 22Scope News

स्कूल के कमरों की दीवारों पर दरारें

डीएवी मध्य विद्यालय की रोंगटे खड़े कर देने वाली इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि

आखिरकार बच्चे पढ़ें तो पढ़े कहां. विद्यालय की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.

स्कूल के कमरों की दीवारों पर दरारें पड़ गईं हैं. वहीं जर्जर छत से आधी टूटी पटिया लटक रही है.

स्कूल की छत कब गिर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है. बारिश में सभी कमरों से पानी टपकने लगता है.

बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर स्कूलों के कायाकल्प में सुधार का दावा कर रहा है तो वहीं जमीनी हकीकत कुछ और है.

विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, विद्यालय के बच्चे बीमार भी हो सकते हैं.

school1234 22Scope News

गंदा पानी पीने को विवश विद्यालय के बच्चे

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से भले ही ‘हर घर, नल जल’ की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि आजादी के 75 साल बाद भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. डीएवी मध्य विद्यालय टासरा के 1200 बच्चों को पेयजल नसीब नहीं है.

school12345 22Scope News

स्कूल के किताबों के जरिए बच्चों को स्वच्छ पेयजल पीने के बारे में तो बताया जाता है. लेकिन स्कूल में मध्याहन भोजन के बाद छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पानी नसीब नहीं होता. स्कूल के चापाकल से पीला पानी निकल रहा है, विद्यालय के बच्चों ने कहा कि चापाकल से गंदा पानी निकल रहा है, हमलोग मजबूरी में यह गंदा पानी पी रहे हैं.

रिपोर्ट: सचिन सिंह

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...