Dhanbad: हड़ताल पर गए SNMMCH के सफाई कर्मी, ठप हुई अस्पताल की साफ-सफाई

धनबाद : SNMMCH के सफाई कर्मी रविवार को मजदूरी की दर में वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए.

जिसके बाद अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है और इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है.

सफाई कर्मियों ने एजेंसी पर लगाया आरोप

सफाई कर्मियों ने बताया कि कमांडो सिक्योरिटी नाम की एजेंसी के द्वारा यहां पिछले डेढ़ वर्षों से

उनसे साफ सफाई का काम लिया जा रहा है लेकिन मजदूरी के नाम पर महज 220 रुपए का भुगतान किया जाता है.

मजदूरों को पीएफ का लाभ भी नहीं मिलता.

इससे अलावा होली एवं दुर्गा पूजा में दिया जाने वाला बोनस भी नहीं दिया जाता.

अवकाश लेने पर पैसे काट लिए जाते हैं.

snmmch1 22Scope News

अस्पताल परिसर को हमलोग रखते हैं स्वच्छ, फिर भी नहीं मिलती है मजदूरी

सफाई कर्मियों का कहना है कि जब एक साधारण मजदूर 400 रुपए से नीचे में कार्य नहीं करता है

तो हमलोग नाली-गली की साफ सफाई, मरीजों के मल मूत्र की साफ सफाई करते हैं.

बायो मेडिकल वेस्ट को एकत्रित करके अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं.

मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए एजेंसी जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि लावारिस मरे हुए मरीजों के सड़े गले शवों को दफनाने का काम भी हमलोगों को ही दिया जाता है.

बावजूद मजदूरी के नाम पर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

जब तक इनकी मजदूरी में वृद्धि नहीं की जाएगी ये लोग काम पर वापस नहीं आएंगे

और मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए सफाई एजेंसी जिम्मेदार होगी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार...

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने...

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा...

अपहरण कांड का खुलासा, 4 नाबालिग बच्चियां की सकुशल बरामदगी, मुख्य...

मोतिहारी : जब से वह मदरसा में आया, उसकी नज़र मुझ पर थी। वह रोज मुझे अलग से पढ़ाता था और रोज़ नई-नई कहानियां...

फायर सेफ्टी पर कैमूर में बड़ा एक्शन, होटल-मॉल व अस्पतालों में...

कैमूर : देशभर में बढ़ रही अग्निकांड की घटनाओं के बीच कैमूर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अग्निशमन विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img