Advertisment

Bokaro: सदर अस्पताल की व्यवस्था बदहाल, मरीजों का नहीं हो रहा इलाज !

बोकारो : सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है.

मरीजों को ना चिकित्सक इलाज कर रहे हैं और ना ही इनको कोई समुचित व्यवस्था दिया जा रहा है.

मरीज के परिजन अपने मरीजों को सदर अस्पताल से ले जाने को विवश है.

sadar hospital1 22Scope News

बता दें कि बोकारो सदर अस्पताल की व्यवस्था लाख चाहने के बाद भी दुरुस्त नहीं हो रही है.

अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन चिकित्सकों के आने का इंतजार टकटकी लगाए करते हैं.

लेकिन ना तो चिकित्सक आते हैं और ना ही उनका इलाज हो पा रहा है.

sadar hospital12 22Scope News

दूसरे अस्पतालों में ले जाने को विवश मरीज के परिजन

यही कारण है कि मरीज के परिजन अपने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में ले जाने को विवश हैं.

अस्पताल की व्यवस्था जब कैमरे की नजर से देखी गई तो यह अव्यवस्था का मंजर देखने को मिला.

जनरल वार्ड में नवजात बच्चों का इलाज किया जा रहा है.

जिस बेड में बच्चों का इलाज किया जा रहा है वहां बेड में बिछाया गया बेडशीट में खून के धब्बे नजर आए.

sadar hospital123 22Scope News

इलाज करने नहीं आते चिकित्सक

एक मरीज जो बेड में पड़ा हुआ था. उसको कैथेटर लगाया गया है लेकिन कैथेटर में सिर्फ पाइप है उसका बैग गायब है. जिस कारण मरीज का पेशाब जमीन पर गिर रहा था. कुछ मरीज के परिजन मिले जो चिकित्सकों के राउंड में नहीं आने का रोना रोने लगे. मरीज के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक इलाज करने आते ही नहीं है. इंतजार कर हम लोग थक चुके हैं. जिस कारण अपने मरीज को अब दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए ले जा रहे हैं. मरीज के परिजनों का कहना है अस्पताल में चारो तरफ गंदगी और दुर्गंध का आलम है. दवाई भी अस्पताल में नहीं मिल रहा है, जिस कारण हम लोग काफी परेशान हैं.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...