Advertisment

थानाध्यक्ष पर गोली चलाने का मामला : दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

रोहतास : एनएच 2 पर ताराचंडी सासाराम के पास लूटेरों द्वारा दरिगांव थानाध्यक्ष पर चलाई गई गोली मामले में रोहतास पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ एक देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है.

शुक्रवार को रोहतास एसपी आशीष भारती ने सासाराम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता एनएच 2 पर कई कांडों में रही है. पिछले माह एनएच 2 पर ट्रक मालिक सह चालक की हत्या मामले में भी गिरफ्तार अपराधी की संलिप्तता पाई गई थी. साथ ही पिछले दिन दरिगांव थानाध्यक्ष पर चलाई गोली मामले में भी शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है.

एसपी आशीष भारती ने कहा कि दरिगांव थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी ने साहस की परिचय देते हुए लूट की घटना होने नहीं दिया. जिसको लेकर इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा.

रिपोर्ट : दयानंद

देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए लूटकांड के दो अपराधी

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...