… और चंद सेकेंड में जमींदोज हो गया ट्विन टावर, धुएं का उठा गुब्बार

नोएडा : चंद सेकेंड के अंदर ट्विन टावर जमींदोज हो गया.

13 साल में बनाई गई ये इमारत अनुमान के मुताबिक करीब 9 से 10 सेकंड के समय में गिर गई.

बिल्डिंग गिरते ही चारों ओर मलबे का धुआं ही धुआं देखने को मिला.

जब ट्विन टावर को गिराया गया तो यहां मौजूद लोगों को एक तेज धमाका सुनाई दिया.

लोगों को धरती कांपते हुई भी महसूस हुई. देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया.

जानकारी के अनुसार ट्विन टावर गिराए जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

twin tower 22Scope News

धूल को कम करने की कोशिश

ट्विन टावर में धमाका होते ही पूरी बिल्डिंग पलक झपकते ही नीचे गिर गई.

लेकिन धूल का गुबार हर तरफ फैल गया. फिलहाल धूल को कम करने का काम शुरू हो चुका है.

इसके लिए पहले से तैनात की गई स्मोक गन्स का सहारा लिया जा रहा है.

इसके अलावा पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है.

twin tower1 22Scope News

पलक झपकते ही मिट्टी में मिल गया ट्विन टावर

नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर जमींदोज कर दिया गया है.

3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया.

थोड़ी देर पहले तक कुतुब मीनार से ऊंचा ट्विन टावर दिखाई दे रहा था, जो कि अब मलबे में तब्दील हो चुका है.

ट्विन टावर के धराशायी होने बाद धूल का जबरदस्त गुबार उठा.

बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक धूल का गुबार हवा में रहेगा.

वहीं आसपास के लोगों को हटाया गया है. हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर तीन अस्पताल भी अलर्ट पर रखे गए हैं.

18 करोड़ रुपये का आया खर्च

ट्विन टावर गिराने में 18 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ट्विन टावर को गिराया गया.

स्पॉट पर सी इन डी वेस्ट उठाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम पुहंच गई है.

टीम को उम्मीद है कि 1 घंटे के अंदर आस पास रोड का सारा कंस्ट्रक्शन वेस्ट क्लियर कर दिया जाएगा.

जमशेदपुर में कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र का बिल्डिंग धराशायी

Saffrn

Trending News

एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस, गांव में...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयनित होकर इतिहास रच...

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी...

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल,...

पटना : बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (PMCH) में अब दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का रामबाण इलाज होगा।...

प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे...

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की...

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img