Advertisement
Advertisement

अंकिता की मौत के बाद जागी सरकार, सीएम हेमंत ने कहा- आरोपी को मिलेगी सजा

परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि की घोषणा

रांची : अंकिता सिंह की मौत के 24 घंटे बीते जाने के बाद झारखंड सरकार जागी है.

इस मामले पर राज्य में हो रहे बवाल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पहला बयान आया है.

उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है.

सरकार का प्रयास अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले.

उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है, जिसकी हम निंदा करते हैं.

ऐसे मामलों में सजा के प्रावधानों को और कड़ा करने की जरूरत है, ताकि समाज में एक संदेश जा सके.

अंकिता की मौत: सीएम ने एडीजी रैंक के अधिकारी को शीघ्र रिपोर्ट देने का दिया निर्देश

वहीं मृतक अंकिता सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

उन्होंने ट्वीट कर अंकिता को श्रद्धांजलि दी और फ़ास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया.

सीएम हेमंत ने ट्वीट कर लिखा कि, अंकिता बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि.

अंकिता के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि के साथ इस घृणित घटना का

फ़ास्ट ट्रैक से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है.

पुलिस महानिदेशक को भी उक्त मामले में एडीजी रैंक अधिकारी द्वारा

अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने हेतु निर्देश दिया है.

अंकिता की मौत: सरकार वचनबद्ध, परिवार वालों को मिलेगा न्याय- बन्ना गुप्ता

banna gupta 22Scope News

अंकिता सिंह की मौत के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार वचनबद्ध है.

उनके परिवार वालों को जरूर न्याय मिलेगा. बन्ना गुप्ता ने कहा कि अंकिता के मौत का हमें बहुत दुखः है.

बहुत ही विभत्स घटना है. इसकी जितनी निंदा की जाय उतना ही कम है.

आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले इसके लिए सरकार अपना पक्ष फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में रखेंगे.

हमारी कोशिश रहेगी कि जल्द फांसी की सजा मिले.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए प्रर्याप्त व्यवस्था थी.

इलाज भी हो रहा था, लेकिन वो नहीं बच पाईं.

झारखंड के लोग इस तरह की विभत्स घटनाओं को कभी माफ नहीं करेगी.

अंकिता की मौत: पांच दिन बाद अंकिता की हुई मौत

बता दें कि झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह की मौत हो गई है.

पांच दिन से वह जिंदगी की जंग लड़ रही थी. आरोपी शाहरुख ने उसे जिंदा जला दिया था. अंकिता पर शाहरुख ने फोन पर बात करने का दबाव बनाया था. अंकिता नहीं मानी तो उसके घर में घुसकर शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. अंकिता को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन आखिकार वह जिंदगी से जंग हार गई. इस बीच शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कस्टडी के अंदर वह मुस्कुरा रहा है. वहीं उनके परिवार वालों के साथ-साथ आम जनता भी न्यार की गुहार लगा रही है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...