Ranchi-Chatra Acid Attack-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स पहुंचकर चतरा में एसिड अटैक के पीड़िता से मुलाक़ात की.
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़िता के परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली
और रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेन बिरुवा को पीड़िता को हर मुमकिन इलाज उपलब्ध करवाने का निर्दश दिया.
साथ ही मेडिकल बोर्ड का गठन कर हर 12 घंटे में मेडिकल बुलेटिन जारी करने का भी निर्देश दिया.
Chatra Acid Attack-मेडिकल बोर्ड का गठन करने का आदेश
मेडिकल बोर्ड में रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेन बिरुवा, सर्जरी विभाग के
HOD, Eye विभाग के HOD के अलावे Burn विभाग के HOD शामिल रहेंगे.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची डीसी से भी फोन पर बात कर जरुरत पड़ने पर
एयरलिफ्ट की तैयारी करने को कहा गया.
यहां बतला दें कि यह घटना पांच अगस्त की है.
जब एकतरफा प्यार में पागल आरोपी संदीप यादव ने घर का दीवार छलांग कर
17 वर्षीय नाबालिग और उसकी मां के उपर एसिट से अटेैक किया था.
जिसके बाद आनन फानन में दोनों को रिस्म भर्ती करवाया गया था.
लेकिन रिम्स की लचर व्यवस्था के कारण समूचित इलाज नहीं हो पा रहा था.
थाने की निष्क्रिता से बढ़ा आरोपी का हौसला
जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर खुद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स का दौरा कर
हर संभव इलाज करवाने का निर्देश दिया,
साथ ही जरुरत पड़ने पर एयरलिफ्ट की तैयारी भी करने को कहा.
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि
इस मामले में बार बार शिकायत करने के बावजूद हंटरगंज थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी,
जिससे आरोपी का हौसला बढ़ता गया और पांच अगस्त को उसने यह भयानक कदम उठाया.

















