अंकिता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानिए क्या हुआ खुलासा

रांची : नाबालिग अंकिता सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि

अत्याधिक ज्वलनशील पदार्थ से अंकिता को जलाया गया था.

जलने से शरीर के परत पर मवाद जमा हुआ और जिसके चलते अंकिता के शरीर के अंगों ने भी धीरे-धीरे साथ छोड़ा,

जिससे उसकी जान चली गई. अंकिता के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच होगी.

स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर हुआ खुलासा

अंकिता का केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दुमका की अदालत से

प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय प्रकाश चन्द्रा की अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है.

त्वरित सुनवाई के लिए इस केस को स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुमका पुलिस को भेज दी गई है और एक कापी रांची के उपायुक्त को दी गई है.

बता दें कि अंकिता के शव का पोस्टमार्टम रांची स्थित रिम्स के

फोरेंसिक मेडिसिन एंड टाक्सीकोलोजी (एफएमटी) विभाग में हुआ था.

आरोपी शाहरुख और छोटू पर लगी POCSO की धाराएं

झारखंड के दुमका की अंकिता सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त नईम उर्फ छोटू पर

POCSO की धाराएं लगा दी गई हैं. इससे पहले झारखंड पुलिस ने अंकिता को बालिग माना था,

लेकिन अब उसे नाबालिग मानकर आरोपियों पर POCSO की धाराएं जोड़ दी गई है.

इस बीच अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुमका पुलिस को भेज दी गई है.

इस केस को विशेष अदालत में ट्रांसफार करने के साथ केस से जुड़े सभी दस्तावेज भी वहीं भेज दिए गए.

मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके सहयोगी नईम उर्फ छोटू को पुलिस ने अदालत से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है. पुलिस रिमांड में दोनों से पूछताछ कर यह जानकारी ली जाएगी कि अंकिता हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं?

अंकिता की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट : अंकिता की रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत

23 अगस्त को दुमका के जरुवाडीह की अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई थी. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में दो आरोपियों शाहरुख और नईम उर्फ छोटू को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दुमका नगर थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302, 34 और 120बी और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 200/22) दर्ज की गई है.

अंकिता के मौत पर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

अंकित मर्डर केस को लेकर बीजेपी लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर है. कल बीजेपी का एक दल अंकिता के परिवार वालों से मिला. इस दल में दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा शामिल थे. इससे पहले बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, अर्जुम मुंडा, समेत कई नेता पहुंचे थे. परिवार के बातचीत के बाद BJP नेताओं ने एक सुर में अंकिता हत्याकांड को पीएफआई से लेकर बांग्लादेशी आतंकी संगठन और लव जेहाद से जोड़ गहरी साजिश की आशंका जताई.

Saffrn

Trending News

Jio Allianz Insurance Deal: सामान्य और Health Insurance में बड़ा JV,...

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और एलियांज ने 50:50 संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किए। यह JV सामान्य और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में व्यापक बीमा समाधान उपलब्ध...

Jharkhand Health Scheme: राज्यकर्मियों के Health Insurance में बड़ी राहत, इलाज...

 झारखंड सरकार ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब इलाज की अधिकतम सीमा खत्म कर दी गई है, जिससे गंभीर...

Jharkhand News: सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल राज्यपाल ने दूसरी बार...

 झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति की फाइल राज्यपाल संतोष गंगवार ने दूसरी बार सरकार को लौटा दी। मुकदमा दर्ज नामों पर आपत्ति जताते हुए...

Ranchi Crime News: मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी...

रांची के हरिहर सिंह रोड पर मॉर्निंग वॉक से लौट रही डॉक्टर की पत्नी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और पेंडेंट...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज Voting, करोड़ों...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज मतदान होगा। बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img