जारी है पोस्टर वार, पार्टी पोस्टर से गायब होते तेजप्रताप

पटनाः आरजेडी में तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच का विवाद थमने का का नाम नहीं ले रहा। तेजप्रताप यादव भले ही अपने को किंग मेकर होने का खवाब पालते हो, लेकिन संगठन में कोई तेजप्रताप का साथ देता नजर नहीं आ रहा।

एक-एक कर तेजप्रताप ने रघुवंश बाबू से लेकर जगदानन्द सिंह तक सबसे पंगा तो ले लिया, लेकिन पार्टी-संगठन कभी भी तेजप्रताप के साथ खड़ी नजर नहीं आई, उल्टे तेजस्वी यादव ने तो साफ कर दिया कि पार्टी का अनुशासन सब पर लागू होता है। रिश्तेदार होने से कोई पार्टी-संगठन के नियम और अनुशासन के बड़ा नहीं हो जायेगा।

पार्टी अनुशासन का चाबूक की धमक से तेजप्रताप शांत तो पड़ते नजर आए, लेकिन इस बीच तेजप्रताप की किरकिरी हो चुकी थी और अब संगठन में भी हाशिए पर जाते नजर आ रहे हैं।

हालात यह है कि तेजप्रताप पार्टी-संगठन में पोस्टर से भी गायब होते नजर आ रहे है। संगठन के कार्यकर्ता भी अपने पोस्टर में तेज प्रताप को जगह देना नहीं चाहते, तेजप्रताप से नजदीकी बढ़ाकर तेजस्वी यादव से अपना संबंध खराब नहीं करना चाहते । यही कारण है कि पोस्टर में हर छोटे-बड़े नेताओं का चेहरा तो चमक रहा है, लेकिन तेजप्रताप चेहरा कहीं नजर नहीं आ रहा। पोस्टर से चेहरा गायब होना पार्टी में तेजप्रताप के घटते कद को बयां कर रहा है।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...