Patna: कुख्यात नक्सली विजय आर्य के कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी

माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले को लेकर एनआईए के अधिकारी कर रहे तलाशी

पटना : बेउर जेल में बंद कुख्यात नक्सली विजय आर्य के कई ठिकानों पर NIA ने छापा मारा है.

एनआईए की टीम पटना के एजी कॉलोनी में सहित कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

NIA के अधिकारी माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले को लेकर तलाशी कर रहे हैं.

विजय आर्य माओवादी सेंट्रल कमिटी के सदस्य हैं.

साथ ही उसके जिला पार्षद बेटी और इंजीनियर बेटे के आवास पर भी एनआईए (NIA) पहुंची है.

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल यह छापेमारी पटना, गया और औरंगाबाद में एक साथ हो रही है.

इससे राज्य भर में हड़कंप है, लेकिन कोई भी कुछ बोल नहीं रहा.

nia raid 22Scope News

सुबह 4 बजे से हो रही NIA की छापेमारी

एनआईए सूत्रों के मुताबिक नक्सली गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मामलों के संबंध विजय आर्या जेल में बंद है.

इन्हीं मामलों के संबंध में उसके आवास व अन्य ठिकानों पर यह छापेमारी शुरू की गई है.

फिलहाल गया में उसके करमा स्थित पैतृक आवास के अलावा पटना के एजी कॉलोनी में

सुबह साढ़े पांच बजे से छापेमारी हो रही है.

जबकि गया स्थित पैतृक आवास पर सुबह तकरीबन 4 बजे से ही रेड हो रही है.

करीब पांच घंटे से चल रही रेड के बारे में अभी एनआईए के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

हालांकि, बताया जा रहा है कि यह छापेमारी नक्सली गतिविधियों के संबंध में ही है.

इस छापेमारी में एनआईए को कई दस्तावेजों के अलावा कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं.

विजय आर्य के बेटे-बेटी के आवास पर भी पहुंची NIA

एनआईए सूत्रों के मुताबिक नक्सली विजय आर्य के ठिकानों पर दबिश के क्रम में

उसके बेटे और बेटी के आवास भी खंगाले जा रहे हैं. बेटी शोभा कुमारी औरंगाबाद में रहती है.

वहां वह जिला पार्षद है. पेशे से इंजीनियर बेटे के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

एनआईए के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेटे बेटी के आवास से भी कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं.

इन सभी दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है.

विजय आर्य की हाल ही में हुई थी गिरफ्तारी

कुख्यात नक्सली विजय आर्य को हाल ही में रोहतास थाना के समहुता गांव के पास गिरफ्तार किया गया था.

विजय के साथ उसके सहयोगी उमेश चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. तब से वह बेउर जेल में है.

पुलिस के मुताबिक विजय आर्य रोहतास में भाकपा माओवादी संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहा था.

इसके लिए वह धन एकत्र करने के साथ ही संगठन में युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा था.

गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक टैब, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, वॉइस रिकार्डर, की-पैड,

मोबाइल फोन के अलावा भाकपा माओवादी का पर्चा, साहित्य और करीब दस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई थी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

BIG BREAKING : अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा के फ्लैट पर EOU की छापेमारी

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...