बेरमोः दुगदा थाना क्षेत्र के दुगदा कोल वाशरी में कार्यरत सीआईएसएफ का हेड कांस्टेबल 47 वर्षीय आरके सिंह का शव संदेहास्पद अवस्था में आवास में फंदे पर झूलता मिला। आनन-फानन में मृतक को चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले मां की मौत के कारण तनाव में रहता था।
रिपोर्टः मनोज कुमार


















