धनबादः तीज पर्व के देखते हुए धनबाद नगर निगम ने स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के उत्पादों की बिक्री सुगमता पूर्वक करवाने के लिए निगम कार्यालय में स्टॉल उपलब्ध करवाया है। इस स्टॉल पर एसएचजी की महिलाएं गुजिया , ठेकुआ आदि की बिक्री कर रही है।
बता दें कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘सोनचिरैया’ एकल ब्रांड की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत एसएचजी की महिलाएं अपने घर की बनी गुजिया , ठेकुआ-झिलिया, निमकी, खजूर की ऑनलाइन बिक्री कर सकेंगी।
फ़िलवक्त तीज के मद्देनजर एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को निगम ने उनके उत्पाद को बेचने के लिए निगम कार्यालय परिसर में ही स्टॉल मुहैया करा दिया है, यहां समूह की महिलाएं अपने समूह के द्वारा बनाया गया उत्पादित गुजिया ठेकुआ आदि की बिक्री कर रही है।


















