Advertisment

महिला स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद ‘सोन चिरैया’ ब्रांड के तहत पहुंचा बाजारों तक

रांची : नगरीय प्रशासन निदेशालय,  नगर विकास एवं आवास विभाग,  झारखंड के अधीन शहरी क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन(डे-एनयुएलएम) के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दिशा में एक कदम और बढाते हुए “सोन चिरैया” ब्रांड के तहत इन महिलाओं ने तीज पर्व के अवसर पर पूरी शुद्धता व पवित्रता के साथ देसी घी में तैयार गुजिया व पेड़किया को राजधानी राँची के बाजार में बिक्री के लिए पेश किया है।

गुजिया की बिक्री आज दिनांक 05.09.2021 से दिनांक  11.09.2021 तक आम लोगों के लिए राजधानी राँची के 16 महत्वपूर्ण स्थानों-मोराबादी मैदान, हरमू मैदान, नेपाल हाउस, डोरंडा चौक, बिग बाजार मेन रोड, बिग बाजार कांके, रिलायंस डिजिटल (संध्या सिनेमा हॉल के पास) मेकॉन कॉलोनी, रिलायंस मार्ट कांके रोड, रिलायंस फ्रेश, चुटिया बहू बाजार, वी-मार्ट बिरसा चौक, रातू रोड दुर्गा मंदिर, न्यूक्लियस मॉल लालपुर, अटल स्मृति वेंडर मार्केट कचहरी और प्रोजेक्ट भवन धुर्वा में लगाए गए स्टॉल पर की जाएगी ।

इन सभी स्टॉलों पर उचित मूल्य पर विभिन्न प्रकार की गुजिया उपलब्ध है जैसे मावा गुजिया, मावा सूजी गुजिया और बेसन गुजिया इत्यादि। महिला समूहों द्वारा उत्पादित गुजिया की  बिक्री के लिए अब फ्लिपकार्ट जैसे आनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध  करवाया गया  है, (https://www.flipkart.com/sonchiraiya-g01) होम डिलिवरी या अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध करानें के लिए व्हाट्सप नंबर 7766817777 पर 24 घंटे पहले मैसेज अथवा कॉल कर के ऑर्डर किया जा सकता है।

इसके अलावा इसी तरह से स्टॉल लगाकर पेड़किया व गुजिया की बिक्री रामगढ नगर परिषद, मानगो नगर निगम, कोडरमा नगर पंचायत आदि राज्य के विभिन्न नगर निकायों में भी की जा रही है।

राँची में पेड़किया व गुजिया की विधिवत लॉन्चिंग विगत 25 अगस्त, 2021 को सोनचिरैया ब्रांड के तहत प्रथम प्रोडक्ट के रूप में की गई थी। इस मौके पर नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव ने खुद पेडकिया व गुजिया बनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढाया था।  शहरी क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वालंबी बनानें को लेकर उनके हूनर की ब्रांडिंग के लिए खुद राज्य सरकार नें कदम उठाया है। यहाँ उल्लेखनीय है कि देश भर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों से तैयार  उत्पादों की अब बाजार में ‘सोनचिरैया’ ब्रांड के नाम से ही बिक्री की जाएगी। यह ब्राड नेम केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने जारी किया है।

गांवा थाना क्षेत्र में दो समूहों के बीच तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...