Advertisment

नव विवाहिता ने छत से कूदकर दी जान

गिरीडिह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाभनटोली में बुधवार की सुबह एक नव विवाहिता ने दो मंजिला छत से कूदकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पूछताछ के लिए मृतक के पति को पुलिस अपने साथ ले गई। मृत लड़की के पिता प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी लड़की को मार कर फेंक दिया गया है। लड़की की मां ने बताया कि ससुराल वाले कपड़ा सिलने की मशीन और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे और बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे, परिणाम स्वरूप आज उनकी हत्या कर दी गई। महिला आरती कुमारी का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया वहां पर लड़की के मायके वालों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया और ससुराल वालों से भीड़ पड़े. इस बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले को शांत कराया।

रिपोर्ट : मनोज कुमार

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...