कर्तव्य पथ का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, अब इतिहास बन जाएगा राजपथ

नई दिल्ली : पीएम मोदी आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे.

सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी शाम 7 बजे कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे.

इसके साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

इससे पहले इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम लगाया गया था,

जिसकी ऊंचाई 28 फीट है. वजन 65 मिट्रिक टन है और ये ग्रेनाइट पर उकेरी गई.

नाम के साथ सूरत भी बदल जाएगी

आज से राजपथ का नाम बदल जाएगा. विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ती है,

वो राजपथ अब इतिहास बन जाएगा. करीब 3 किमी लंबा राजपथ नए रूप में अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा.

ना सिर्फ राजपथ का नाम बदल रहा है बल्कि राजपथ की पूरी सूरत ही बदल जाएगी.

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी होगा अनावरण.

इंडिया गेट सर्किल सी हैक्सागॉन पर ट्रैफिक बंद रहेगा.

कर्तव्य पथ का उद्घाटन: तीन किलोमीटर लंबा पथ

वहीं, राजपथ की जगह अब कर्तव्य पथ की बात करें तो ये कर्तव्य पथ करीब तीन किलोमीटर लंबा है.

इस पर 4,087 पेड़ हैं. इस पर 114 आधुनिक इंडिकेटर हैं. 900 से अधिक लाइट्स लगे हैं. 8 सुविधा खंड बनाए गए हैं. इसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है. 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं. इसके अलावा इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं. 4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं. 422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बनीं हैं.

कर्तव्य पथ का उद्घाटन: बुधवार को नाम बदलने की मिली थी मंजूरी

इसके अलावा कर्तव्य पथ पर 6 नए पार्किंग स्थल बने हैं. 6 वेंडिंग जोन बने हैं. 1580 लाल-सफेद बलुआ पत्थर के बोलार्ड्स बने हैं. कूड़े के लिए 150 डस्टबिन लगाए गए हैं और इस कर्तव्य पथ के किनारे 19 एकड़ में फैली नहर को फिर से विकसित किया गया है. एनडीएमसी ने बुधवार को राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने को मंजूरी दी थी और पीएम नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ को राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं.

पीएम मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण, दुल्हन सी सजी बाबा विश्वनाथ की नगरी

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...