कल पीएम मोदी 103 अमृत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है

Desk. पीएम नरेंद्र मोदी कल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं सरकार का कहना है कि यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

कल पीएम मोदी 103 अमृत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “कल 22 मई भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। अमृत स्टेशन सुविधादायक होने के साथ-साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और हमारी शानदार संस्कृति का वाहक बनेंगे!”

अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य

रेलवे मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना में देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से जुड़ी है। इन स्टेशनों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे सिर्फ एक यात्रा का ठिकाना न बनकर अपने-अपने इलाके की संस्कृति, वास्तुकला और परंपरा को दर्शाते हुए यात्रियों को एक अलग अनुभव दे सकें।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...