कटिहारः किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य मंडी भाव से कम नहीं होना चाहिए। यदि मंडी का भाव कम होगा तो किसान को लागत का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानून में संशोधन की आवश्यकता है। नेताओं ने धरना के बाद जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्टः श्याम

















